किंग सेना - एक परिचय
कुँवर राव गगन सिंह जी पिछले लंबे समय से हिन्दू और हिन्दुओं की रक्षा का प्रण लिए हुए हैं | वे वर्षों से समाज कल्याण और समाज सेवा में तत्पर हैं| भगवान नरसिंह को आदर्श रूप में मानते हुए उन्होंने “किंग सेना” का गठन किया और इसे ” भगवान नरसिंह की सेना ” कहा गया| यह संगठन हिन्दुत्व परंपरा का निर्वहन करने वाले हर भारतीय के संरक्षण, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए संकल्पित है।
संस्थापक कुंवर राव गगन सिंह का कहना है कि भारत का हर हिन्दू हमारे लिए राजा है और हमारा संगठन उसकी सेवा के लिए तत्पर है। जब भी कोई हिन्दू समस्या में होगा, तब किंग सेना उसकी मदद के लिए खड़ी रहेगी। किंग सेना का लोगो भगवान विष्णु के चौथे अवतार, भगवान नरसिंह से प्रेरित है। दानव हिरण्यकश्यप के वध और भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए भगवान ने नरसिंह के रूप में अवतार लिया। ये अवतार शेर और मानव शरीर को मिलकर बना था। भगवान विष्णु का हिन्दू धर्म में ऊंचा स्थान है। प्रभु श्रीराम और कृष्ण भी विष्णु जी के ही अवतार हैं।
किंग सेना, मातृभूमि धर्म संघ का युवा संगठन है। किंग सेना की उत्पत्ति मातृभूमि धर्म संघ से हुई है। किंग सेना के संस्थापक अध्यक्ष कुंवर राव गगन सिंह जी हैं।

विशेषताएं

पौधरोपण

दलित समाज की सुरक्षा

महिला सशक्तिकरण
गतिविधियां

सामाजिक बदलाव के लिए जुड़ें
कार्यकारणी सदस्य

रवींद्र सिंह बोयणा
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

सुनील निमावत
राष्ट्रीय महासचिव

प्रमोद श्रीमाली
संगठन सचिव

नरेन्द्र सिंह चौहान
कोषाध्यक्ष