मातृभूमि धर्म संघ और राजनीति

आज के दौर में सत्ता का केन्द्र राजनीति है। उसके हाथ में सारी ताकत है। समाज में धर्म एवं हिन्दुत्व की पुन:स्थापना के लिए राजनीतिक शक्ति का होना बहुत जरूरी है। मातृभूमि धर्म संघ जल्द ही इस दिशा में कदम उठाते हुए राजनीति संगठन लाएगा। जिसका प्रादुर्भाव राजस्थान से होगा और बाद में पूरे देश में उसका विस्तार किया जाएगा। अन्य संगठनों की तरह राजनीतिक संगठन भी मातृभूमि धर्म संघ की एक इकाई होगी। मातृभूमि धर्म संघ का हिन्दु संस्कृति, धर्म पुन: स्थापना और समाज उत्थान का कार्य अनवरत चलता रहेगा। इसका राजनीति या राजनीतिक संगठन से कोई लेना देना नहीं होगा।